फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछुए व सियार के साथ एक गिरफ्तार

Tue, 09 May 2017 10:54 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
बरामद कछुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में वन विभाग ने कछुए व मरे हुए सियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ वन्य जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं जीवित कछुओं को शारदा नदी में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


वनरक्षक इंद्रबली ने एक सूचना के आधार पर लहरपुर के निबिया शेखन गांव के निकट छापेमारी की। यहां पर एक व्यक्ति को बोरे के साथ दबोचा। वन रक्षक ने जब बोरा खोला तो उसमें 3 मरे हुए सियार व 5 जीवित कछुए मिले।

वन रक्षक ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान लहरपुर के ग्राम गौरिया प्रहलादपुर निवासी सूरज के रूप में हुई है। जीवित कछुओं को शारदा नदी में छोड़ दिया गया है। वहीं सूरज के खिलाफ वन्य जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें