फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय बाइक चोर गैंग के पांच सदस्य दबोचे

Tue, 09 May 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
राठ में बरामद चोरी की बाइकों के साथ चोर और पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोमवार की रात  पुलिस ने पांच बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। ये अंतर्जनपदीय बाइक चोर गिरोह के सदस्य बताए गए हैं।  पुलिस ने इनके पास से सात बाइकें बरामद की हैं। ये बाइकें हाल ही के दिनों में कस्बे और आसपास के जनपदों से चोरी हुईं थी। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ने टीम को शाबाशी देते हुए ढाई हजार रुपये के इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन



गौरतलब है कि पिछले एक महीने से कस्बे में बाइक चोरी की वारदातें बढ़ गईं थी। सोमवार की शाम कोतवाल घनश्याम पांडे ने दलबल के साथ अमगांव तिराहे पर चेकिंग के दौरान चार बाइक सवारों को रोका। कोतवाल ने बताया कि जब बाइक सवारों से कागजात मांगे तो वे नहीं दिखा सके। मामला संदिग्ध होने पर कड़ाई से पूछताछ की तो बाइक सवारों ने बताया कि ये बाइकें चोरी की हैं।

इन लोगों ने अपने नाम मदन राजपूत पुत्र दीनदयाल निवासी जलालपुर, जुनेद पुत्र मोहम्मद वाकर निवासी मोहल्ला हैदरिया थाना मौदहा, दिनेश राजपूत पुत्र मौजीलाल निवासी भिनौरा उरई जालौन और रामऔतार उर्फ मुनीम पुत्र छोटा केवट निवासी कुरहना थाना आटा जालौन बताए। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि स्यावरी गांव के पास काशीराम कालोनी के अंदर चोरी की कुछ और बाइकें रखी हैं। इस पर पुलिस ने छापामार कर तीन चोरी की बाइकें बरामद कीं। ये बाइकें दो राठ कस्बे से और एक महोबा से चोरी की गईं थी। पुलिस ने मौके से शिव सिंह केवट उर्फ भूरा पुत्र ईश्वरदास निवासी कुराना थाना आटा जिला जालौन को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों का पूरा गिरोह है जो जनपद और आसपास के जनपदों से बाइकें चोरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें