फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से वृद्धा की मौत

Tue, 08 Sep 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली से दवा लेकर दामाद के भाई की साइकिल से लौट रही बुजुर्ग महिला को सोमवार शाम सिधौली-बिसवां मार्ग पर एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी, जिससे वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि दामाद का भाई जख्मी हो गया। हादसे के बाद चालक बस समेत मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कमलापुर के कमोलिया निवासी विशुना देवी (70) सोमवार को अपने दामाद के भाई उदल के साथ  साइकिल से सिधौली दवा लेने गई थी। सोमवार शाम वह दवा लेकर घर जा रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच सिधौली-बिसवां मार्ग पर कान्हमऊ के पास बस ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।

हादसे में विशुना देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दामाद का भाई उदल मामूली रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें