फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज फार्म शोहदों का आतंक, छेड़खानी

Tue, 08 Sep 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
जज फार्म शोहदों और अराजक तत्वों का गढ़ बन गया है। यहां पर बाइक सवार शोहदे महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहे हैं। ऐसे में महिलाओं को सुबह बच्चों को स्कूल बस तक पहुंचाने में डर लग रहा है।
विज्ञापन


पूरे इलाके में शोहदों की बेअदबी की तेज चर्चा है। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था सवालों में है। शहर में जज फार्म पॉश कालोनी है, जो व्यवस्थित होने के साथ तुलनात्मक तौर पर ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है।

 पर इन दिनों इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार तड़के ही बाइक सवार शोहदे मोहल्ले में आ जाते हैं, वह बच्चों को स्कूल बस तक पहुंचाने जा रही महिलाओं के साथ छेड़खानी, बेअदबी कर रहे हैं।
विज्ञापन


सुबह के वक्त सुनसानी होने के कारण महिलाएं जब तक मदद मांगती वह भाग खड़े होते हैं। इन शोहदों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वह दुपहर और शाम को भी ऐसी हरकत कर रहे हैं।

 पूरे मोहल्ले में भय का माहौल है। हर जगह इन गुंडे तत्वों की चर्चा है। कई दिनों से घटना हो रह है, पर बीट पुलिसिंग का दावा करने वाले महकमे के पुलिस कर्मी कहीं नजर ही नहीं आ रहे हैं।

 उनका मुखबिरी तंत्र और गश्त दोनों सवालों में है। क्षेत्र के निवासी भरत  कहते हैं कि जज फार्म का शायद की कोई ऐसा इलाका नहीं होगा, जहां यह घटना न हुई हो।

अब हिम्मत कर महिलाएं इन्हें बता रही है। मुख्य रूप से दोनों गेटों की तरफ से यह अराजक तत्व आ रहे हैं। एसएसपी सेंथिल अबदुई, सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी मामला संज्ञान में आया है, आवश्यक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें