फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद विवाहिता को गोली मारी, गंभीर

Sun, 03 Apr 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
लहरपुर कोतवाली इलाके के एक गांव में शनिवार रात कुछ लोग एक विवाहिता को घर से उठा ले गए। इसके बाद खेत में ले जाकर बाद चारों ने उसके संग गैंगरेप किया। विरोध किया तो उसे गोली मार दी, जिससे वह जख्मी हो गई।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने मौके पर पहुंच जांच की। गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स लगा दी गई है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता अपने बच्चों संग घर में सो रही थी। उसका पति भी घर पर नहीं था। रात करीब 12 बजे के आसपास कुछ लोगों ने अचानक घर की कुंडी खटखटाई। महिला ने दरवाजा खोला तो बदमाशों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद सभी उसे गांव के बाहर गेहूं के खेत में उठा ले गए, जहां चारों ने महिला संग गैंगेरेप किया।
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपियों ने उसे गोली मार दी, हालांकि गोली बाएं पैर में जा लगी। उधर, गांव के बाहर गोली चलने की आवाज सुन लोग मौके पर दौड़ पड़े। इस पर चारों बदमाश भाग निकले। खेत में खून से लथपथ महिला को देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी।

पुलिस की मदद से पीड़िता को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से रात को ही चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती महिला ने गांव के ही मुन्ना, कल्लू, गफ्फार, कलीम पर गैंगरेप का आरोप लगाया है।

पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं खबर पाकर एसपी बालेंदु भूषण सिंह मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव को देखते हुए लहरपुर के अलावा तंबौर, तालगांव, सकरन व हरगांव थाने की फोर्स लगा दी गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें