फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग पत्नी को बेचने ले गया हापुड़

Tue, 23 Jun 2015 11:37 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर (ब्यूरो)। पहले पिता ने एक किशोरी (15) की शादी कर दी। वह ससुराल पहुंची तो पति उसे बेचने के लिए बहाने से अपने रिश्तेदार के साथ हापुड़ ले गया। अंदेशा होने पर उसने स्टेशन पर शोर मचा दिया। इस पर मुसाफिरों ने आरोपियाें की पिटाई कर दी। किसी तरह आरोपी भाग निकले। aएक बुजुर्ग की मदद से किशोरी किसी तरह सीतापुर पहुंची और पिता को आपबीती बताई। मंगलवार को उसने मोहल्ले की महिलाओं के साथ कोतवाली में जाकर पूरी बात बताई। मामले में पुलिस ने पीड़िता के पिता, पति समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली में किशोरी ने बताया कि रिक्शा चालक पिता ने 12 जून को मुंशीगंज के प्रदीप से उसकी शादी कर दी। उसकी मां की पहले ही मौत हो चुकी है। बताया कि जब शादी के बाद वह ससुराल गई तो कुछ दिन ठीक गुजरे। इस बीच पति अपने कुछ अन्य साथियों की मदद से उसे हापुड़ ले गया। उसके मुताबिक बातचीत के दौरान उसने एक लाख में बेचे जाने की बात सुन ली थी। बताया कि हापुड़ स्टेशन पर उतरते ही उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस बीच स्टेशन पर मौजूद मुसाफिरों ने उसके पति व अन्य साथियों की पिटाई कर दी पर आरोपी किसी तरह भाग निकले। बताया कि इसके बाद बरेली के निवासी एक बुजुर्ग की मदद से वह अपने घर पहुंची। यहां मोहल्ले के लोगों की मदद से कोतवाली पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके पति, पिता व एक अन्य रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला का कहना है कि मामले में लड़की के पिता, पति, पति के बहनोई व दोस्त को पकड़ा गया था। मामले में कोई मुकदमा लिखाने नहीं पहुंचा। जिसके चलते चारों लोगों के खिलाफ 151 के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें