फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चियों की चोटी कटी

Sat, 05 Aug 2017 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फिर कट गई कई महिलाओं की चोटी
विज्ञापन
बिसवां क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम रहस्यमय तरीके से दो बालिकाओं की चोटी कट गई। वहीं महोली में एक महिला खेत से लौटते समय चोटी कटने की दहशत से बेहोश हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चोटी कटने की खबर फैलते ही क्षेत्र की महिलाओं में खौफ फैल गया है। तीनों ही मामले की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन


 बिसवां कोतवाली इलाके के पटना गांव में शुक्रवार देर शाम मासूम अली की बेटी सना (10) खाना बनाने के लिए कमरे के अंदर चावल लेने गई थी। परिवार का दावा है कि कमरे में ही उसकी अचानक चोटी कट गई। यह खबर फैली तो सना के घर के बाहर मजमा लग गया।

इस घटना के करीब एक घंटे बाद ही पड़ोस के ही अशफाक की बेटी आफरोज बानो (13) की भी चोटी कट गई। बताते हैं कि वह घर के आंगन में खड़ी थी। पास में ही उसकी मां खाना बना रही थी। इसी बीच उसकी चोटी कट गई। कुछ ऐसा ही एक मामला महोली में भी सामने आया है।
विज्ञापन


यहां के भूड़ा गांव निवासी नीतू (27) पत्नी रमाकांत शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे नित्यक्रिया के लिए घर से बाहर निकली थी। कुछ देर बाद जब वह लौटी तो अचानक चिल्लाने लगी और बेहोश हो गई। हालांकि उसकी चोटी नहीं कटी है। आननफानन में परिवार के लोग उसे लेकर सीएचसी महोली ले गए।

वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घरवालों की मानें तो नीतू चोटी कटने की दहशत से डर गई थी। तीनों की मामलों की सूचना पाकर पुलिस कर्मी भी पहुंचे। एसपी मृगेंद्र सिह ने क्षेत्र के लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने की बात कही है।
 
किसी बात से लोग डर जाते हैं। डर की वजह से दिमाग पर तनाव आ जाता है, जिससे लोग बेहोशी की स्थिति में आ जाते हैं। अफवाहों से डरकर तनाव में आने को विज्ञान की भाषा में हिस्टीरिया कहते हैं। जहां तक चोटी काटने वाली अफवाहों का सवाल है, यह सिर्फ अफवाह है। अफवाहों व अंधविश्वास में आने की जरूरत नहीं है। डॉ. अखिलेश, मनोचिकित्सक

चोटी कटने वाली घटनाएं सिर्फ अफवाहें हैं। बिसवां में दो बालिकाओं की चोटी कटने की जो बातें हैं उनकी वजह कोई और हो सकती है। ऐसी अफवाहों के प्रभाव में आकर लोग हिस्टीरिया से ग्रसित हो जाते हैं। लोगों को ऐसी बातों पर जरा भी ध्यान नहीं देना चाहिए। महोली की घटना भी गलत है। ऐसी बातों को बेवजह तूल नहीं देना चाहिए। -मृगेंद्र सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें