फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में एक ग्रामीण जख्मी

Sat, 15 Apr 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
मछरेहटा इलाके के कंदुआपुर गांव में हर्ष फायरिंग से एक ग्रामीण जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं आई है। लोगों से सूचना मिली है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


मछरेहटा थाना क्षेत्र के बीहट बीरम गांव निवासी संजय अवस्थी (45) पुत्र भोलानाथ मछरेहटा के ही कंदुवापुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। यहां सुरेश तिवारी की बेटी की बारात शहर के ग्वालमंडी से आई थी। बताते हैं कि बारात पहुंच चुकी थी। दूल्हे की आरती हो रही थी।

इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने बंदूक से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। हर्ष फायरिंग में गोली संजय के पैर में जा लगी, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उधर, बारात में गोली चलने से वहां भगदड़ मच गई। आननफानन लोगों ने जख्मी संजय को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना को लेकर कार्यक्रम आयोजक व अन्य लोग कुछ बताने से इंकार कर रहे हैं। पुलिस भी घटना छुपाने में लगी है। एसओ सियाराम वर्मा का कहना है कि हर्ष फायरिंग को लेकर कोई तहरीर नहीं आई है। लोगों से ही सूचना मिली है। परिवार के लोगों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें