खैराबाद आवासीय योजना में प्रधान समेत तीन पर केस दर्ज होगा। इन पर योजना में अवैध वसूली करने का आरोप है। इस मामले में सीडीओ रवींद्र कुमार ने प्रधान समेत तीन पर अभियोग दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। मामला खैराबाद विकास खंड के समग्र गांव सुल्तानपुर कमैचा का है।
मंगलवार को डीएम ने यहां का मुआयना किया था। निरीक्षण के बाद सीडीओ ने गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं थीं। इस दौरान गांव की मालती, कुंवारी व छबीली ने इंदिरा आवास योजना में प्रधान रामलखन व गांव के ही बुद्धा व मनोज पर आवास के नाम पर 70 हजार में प्रति आवास 8 रुपये वसूले जाने का आरोप लगाया था। सीडीओ ने प्रधान समेत तीनाें पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।