फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से जलकर विवाहिता की मौत, पांच पर मुकदमा

Wed, 22 Jun 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
घरेलू कलह में एक महिला आग की चपेट में आ गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घरेलू कलह में एक महिला आग की चपेट में आ गई। मौके पर उसकी मौत हो गई। आग बुझाने के चक्कर में ससुर भी झुलस गया। घटना गौरीबाजार थानाक्षेत्र के परसिया गांव की है। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कुशीनगर, रामकोला टेकुआटार गांव निवासी लक्ष्मन वर्मा ने 16 फरवरी 2016 को बेटी कंचन वर्मा की शादी इलाके के परसिया निवासी विवेक वर्मा विक्की से की थी। विवेक वकीलगंज चौराहे पर मोबाइल की दुुकान चलाता है। शादी के बाद दोनों के बीच आए दिन विवाद हो रहा था। मंगलवार की रात कंचन संदिग्ध हाल में कमरे में जलने लगी। जानकारी होने पर ससुर अनिरूद्व भी कमरे में पहुंचे और आग बुझाने लगे। इस दौरान वह भी झुलस गए। आग की चपेट में आने से कंचन वर्मा की मौत हो गई। 

जानकारी होने पर मायके वाले भी गांव पहुंचे। मृतका के पिता लक्ष्मन वर्मा ने थाने में तहरीर दी कि शादी के चार माह के अंदर ही मायके वालों ने बेटी को जलाकर मार डाला। ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति विक्की वर्मा, ननद सोनम, उसके पति, सास विमला देवी और अनिरूद्व, पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया। महिला गर्भवती भी बताई जा रही है। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सीओ डॉ. अजय प्रताप सिंह, एसओ शशांक राय मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। उन्होंने कहा कि आग लगने से महिला की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें