फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के बहाने डॉक्टर ने युवती को छेड़ा

Wed, 26 Oct 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
युवती को इलाज के बहाने कमरे में ले जाकर जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एनके प्रजापति ने छेड़छाड़ की। डॉक्टर की गलत हरकत पर युवती भड़क गई और कमरे के बाहर आकर चिल्लाने लगी।
विज्ञापन


इस पर हड़कंप मच गया। सूचना पर परिवारीजन व पुलिस भी आ गई। कोतवाल परशुराम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।  

शहर की एक युवती बुधवार दोपहर जिला अस्पताल में दवा लेने गई थी। स्किन में दिक्कत होने पर वह चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ. एनके प्रजापति के कक्ष में पहुंची। आरोप है कि यहां चर्मरोग विशेषज्ञ इलाज के बहाने युवती को अंदर कमरे में ले गए। जिसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन


उधर, डॉक्टर की गलत नियत भांप युवती शोर मचाते हुए बाहर की ओर  भागी और इलाज के लिए खड़े लोगों से आपबीती सुनाई। उसकी सूचना पर पुलिस व परिवारीजन भी अस्पताल पहुंच गए।

युवती ने चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ. एनके प्रजापति के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर परशुराम सिंह का कहना है कि युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें