रामकोट के बीहट गौड़ निवासी चमेली (70) गुुरुवार दोपहर करीब तीन बजे घर में अलाव ताप रही थी। इस दौरान उसके घर में कोई मौजूद नहीं था।
अलाव तापते समय अचानक लपटें तेज हो गईं और आग चमेली की शाल को चपेट में ले लिया। शोर सुनकर जब तक आस-पड़ोस के लोग पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया चमेली लपटों में घिर गईं थी।
काफी झुलसने के कारण उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।