फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर 13 वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़

Sat, 23 Jan 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना जठलाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर 13 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जठलाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह 18 जनवरी को शाम को वह किसी काम से बाहर गई थी। वहीं परिवार के अन्य सदस्य भी अपने काम से बाहर थे। इस दौरान घर पर उसकी 13 वर्षीय लड़की अकेली थी। आरोप है कि घर पर लड़की को अकेली देखकर गांव का ही एक युवक उनके घर में घुस गया और उसकी लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगा।

लड़की ने जब शोर मचाया तो आरोपी वहां से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने आरोपी को पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गया। इसकी शिकायत जठलाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एचसी मुकेश कुमारी का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें