फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लपटों में दंपती झुलसे, गंभीर

Wed, 11 May 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संदना थाना क्षेत्र में बुधवार को आग की चपेट में आकर दंपती बुरी तरह से झुलस गए हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन

संदना थाना क्षेत्र के घैला निवासी सर्वेश (40) की पत्नी सर्व दुलारी (35) बुधवार सुबह छप्पर के नीचे चूल्हे पर खाना बना रही थी।

इसी दौरान चूल्हे से निकली चिन्गारी से छप्पर में आग लग गई। इससे पहले वह कुछ समझ पाती, जलता हुआ छप्पर उसके ऊपर गिर गया। पति सर्वेश उसे बचाने दौड़ा तो वह भी लपटों में घिर गया।

उधर, परिवार की चीखें सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पति व पत्नी बुरी तरह से झुलस चुके थे। परिवार के सदस्यों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां पर डॉक्टरों ने महिला की हालत नाजुक बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें