फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिटफंड कंपनी के चेयरमैन समेत पांच पर केस

Wed, 11 May 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
रुपये - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
नगर कोतवाली पुलिस ने अदालत के आदेश पर एक चिटफंड कंपनी के खिलाफ जालसाजी व गबन की रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता शकुंतला पत्नी राकेश कुमार निवासी खिहारन थाना इनायतनगर हाल पता मोहल्ला नहर बाग कोतवाली का कहना है कि चिटफंड कंपनी पोस्ट रीयल टुलिया इंडिया लिमिटेड की ओर से कम समय में रकम दुगुना करने और अच्छा ब्याज दिलाने का झांसा देकर रकम जमा कराई गई।
विज्ञापन


कंपनी के कर्मियों ने उनसे रकम ली और फिक्स डिपॉजिट व आरडी कराई। जमा की गई रकम की रसीद भी दी गई, लेकिन बाद में रकम का भुगतान नहीं हुआ और कंपनी के लोग रकम वापस करने में आनाकानी करने लगे। छानबीन में पता चला कि जालसाजी कर रकम हड़प ली गई है।

कंपनी पोस्ट रियल टुलिया इंडिया लिमिटेड कार्यालय 1/14/157 फरासत रोड पोस्ट नवनाचंद पुकुट का बाड़ा किपडे़ जनपद कोलकाता पश्चिमी बंगाल के चेयरमैन मलय कुमार गुहा समेत कंपनी के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों से फरियाद के बावजूद रिपोर्ट न दर्ज होने पर अदालत का सहारा लेना पड़ा। बुधवार को नगर कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर कंपनी के चेयरमैन समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी करके कंपनी के नाम पर एफडी व आरडी तैयार करवा रुपये जमा कराने तथा कूटरचित अभिलेख तैयार कर रकम हड़प लेने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें