फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छज्जा गिरा, दबकर मजदूर ने दम तोड़ा

Mon, 03 Aug 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर कोतवाली इलाके के मजाशाह मोहल्ले में मजदूरी करने आया एक व्यक्ति छज्जा तोड़ते समय नीचे गिर गया। छज्जे के मलबे में दबकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। तालगांव के गोकुलहा गांव निवासी कबीर (40) पुत्र हबीब कई दिनों से लहरपुर कस्बे के मजाशाह मोहल्ला निवासी लियाकत के यहां काम कर रहा था।

सोमवार को वह लियाकत के यहां छज्जा तोड़ रहा था। इसी बीच छज्जे समेत कबीर नीचे गिर गया। उसे किसी तरह बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें