फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी की टिप्पणी से बवाल, मारपीट व पथराव

Mon, 03 Aug 2015 11:41 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को सीसी रोड के लोकार्पण के दौरान एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह की टिप्पणी के चलते बवाल हो गया। एमएलसी के गनरों ने जिला पंचायत सदस्य के परिवारीजनों को घर से घसीटकर बंदूक की बटों से जमकर पीटा, जिससे तीन लोग घायल हुए।
विज्ञापन


घायलों में भाई, मां, भतीजा शामिल है। यही नहीं दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। उधर गनरों के पिटाई करने से ग्रामीण उग्र हो गए और उन्होंने पथराव शुरू कर दिया।

पथराव में एमएलसी की सात गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जबकि उनका एक चालक घायल हुआ। बवाल की सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स ने पहुंचकर हालात को संभाला। मामले में एमएलसी के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज हुई हैं।
विज्ञापन


डलमऊ के मलियापुर मजरे सरायं दिलावर में कांग्रेस एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने पहले डामर रोड का लोकार्पण किया। यहां के बाद अपराह्न एमएलसी पूरे भवानीदीन मजरे कुरौली दमा गांव सीसी रोड का लोकार्पण करने पहुंचे।

बताया जा रहा है कि एमएलसी ने जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र यादव, प्रधान रामहर्ष के खिलाफ यह कहते हुए टिप्पणी कर दी कि गांव का विकास नहीं कराया। विकास के नाम पर आए धन में खाऊकमाऊ नीति अपनाई गई।

टिप्पणी के दौरान मौजूद डीडीसी के भाई राजेश यादव ने इसका विरोध किया। इस पर एमएलसी के गनरों ने राजेश को दौड़ा लिया। वह जान बचाकर गांव के छेदी के घर पहुंचा तो एमएलसी के गनरों ने उसे घसीटकर बाहर निकाला।

 फिर युवक जान बचाकर पड़ोस के रामकुमार के घर घुस गया। यहां से गनरों ने डीडीसी के भाई राजेश को निकाला और बंदूक की बट से जमकर पीटा। मां देवकी, भतीजा अंकित पहुंचे तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। यही नहीं दहशत फैलाने के लिए गनरों ने हवाई फायरिंग भी की।


डीडीसी के परिवारीजनों की पिटाई से ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। पथराव में एमएलसी की सात गाड़ियां टूट गई। शीशे चकनाचूर हो गए।

किसी तरह एमएलसी और उनके गनर जानकर बचाकर वहां से निकले। बवाल के कारण सीसी रोड का लोकार्पण नहीं हो सका। उधर एमएलसी का कहना है कि उन्होंने किसी के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की।

वे तो विकास की बात कर रहे थे। बवाल की सूचना पर डलमऊ, गदागंज, जगतपुर, लालगंज, भदोखर थानों की फोर्स के साथ सीओ डलमऊ सीपी दुबे घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें