सीता कॉलेज में लगेगी पुलिस की पाठशाला
महमूदाबाद। नगर के सीता इंटर कॉलेज सभागार में गुरुवार को पुलिस की पाठशाला लगेगी। इस पाठशाला में क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी देंगे। साथ ही उनका पालन करने की गुजारिश करेंगे।
इसके अलावा कोतवाल छात्राओं को महिला सुरक्षा से भी रूबरू कराएंगी। अमर उजाला फाउंडेशन व पुलिस विभाग के संयुक्त तालमेल से गुरुवार को सुबह 11 बजे सीता इंटर कॉलेज सभागार में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया है।
इस पाठशाला में पुलिस उपाधीक्षक जावेद अहमद व कोतवाली प्रभारी रंजना सचान बच्चों को यातायात संबंधी जानकारी देंगी। साथ ही महिला सुरक्षा के बारे में भी उन्हें अवगत कराया जाएगा।