पुलिस व आरएएफ ने किया रूट मार्च
सीतापुर। पुलिस व आरएएफ की टीम ने बुधवार शाम जिले के कई थाना क्षेत्रों में रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान रूट मार्च का नेतृत्व कर रहे अधिकारियों ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
एएसपी मधुबन सिंह, सीओ योगेंद्र सिंह, आरएएफ के कैप्टन राकेश कुमार, आरआई अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस व आरएएफ जवान पुलिस लाइन से रूट मार्च पर निकले।
अधिकारियों ने पूरे लाव-लश्कर के साथ रोडवेज बस स्टाप, माल गोदाम, गुरु गोविंद सिंह चौक, गांधी पड़ाव, लालबाग चौराहा होते हुए मुख्य बाजार का भ्रमण किया।
इस दौरान जहां पुलिस व आरएफ के जवान कदमताल करते हुए आगे बढ़ रहे थे, वहीं उनके पीछे पुलिस के वाहनों के हूटर का शोर सुनाई दे रहा था।
रूट मार्च का नेतृत्व कर रहे अधिकारियों ने नगर के लोगों से शांति व्यवस्था में सहयोग देने की अपील की। अधिकारियों ने लोगों से कहा कि वे आचार संहिता का पालन करें।
वहीं लोगों को सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया। इसके अलावा आरएएफ की टीम ने खैराबाद कस्बे में पुलिस के साथ भ्रमण किया। थानाध्यक्ष सचिन सिंह की अगुवाई में जवानों ने कमाल सरांय, सुजावलपुर, हटौरा, कस्बाती टोला, माखूपुर आदि मोहल्लों का भ्रमण किया।