सीतापुर की खैराबाद पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर।
- फोटो : अमर उजाला
कस्बे में बिसवां मार्ग पर स्थित आजाद इलेक्ट्रिॉनिक का शटर तोड़कर 31 मार्च को हुई आठ लाख की चोरी का सोमवार को खैराबाद पुलिस व क्राइम ब्रांच ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी गए 21 मोबाइल बरामद कर लिया है।
शहर के शेखसरांय कजियारा निवासी वकील की खैराबाद कस्बे में बिसवां मार्ग पर आजाद इलेक्ट्रानिक्स के नाम से मोबाइल आदि की बड़ी दुकान है। 31 मार्च 17 की रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल, रीचार्ज आदि आठ लाख का माल चोरी कर लिया था। एसओ बलवीर सिंह ने मामले में केस दर्ज कर उसकी जांच पड़ताल में जुटे थे। एसपी ने क्राइम ब्रांच को भी लगाया था।
रविवार की रात क्राइम ब्रांच व खैराबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के लखनऊ-सीतपुर हाइवे से बिसवां जाने वाले मोड़ के पास तीन लोगों को दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने घटना स्वीकार की। एसओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र के पचपेड़ा निवासी मो. नईम, इचौली जलालपुर निवासी मोहसिन उर्फ डैनी तथा मुंडाली नेगराजपुर निवासी सुल्तान शामिल हैं।
इन लोगों के पास से चोरी किए गए 21 मोबाइल बरामद किए गए हैं। इन लोगों ने अपने साथियों के नाम मेरठ के किठौर शाहजहां माल निवासी नवाब उर्फ मामा व मेरठ के भावनपुर क्षेत्र के पचपेड़ा निवासी जावेद बताया है। दोनों की तलाश की जा रही है।