फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंवर में फंसकर युवक की मौत

Tue, 18 Apr 2017 12:13 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
गमजदा प‌र‌िवार वाले
विज्ञापन
पड़री थाना क्षेत्र के कुंडापुरवा घाट पर गंगा में नहाते समय भंवर में फंसकर सोमवार की सुबह दस बजे एक युवक डूब गया। चार अन्य युवकों को मछुवारों ने बचा लिया। मामले की जानकारी होने पर पहुंची कछवां व पड़री पुलिस ने गोताखारों के माध्यम से युवक की खोजबीन की। लगभग चार घंटे के प्रयास के बाद डूबे युवक का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन


कछवां क्षेत्र के बजहा गांव निवासी कलाम (45) अपने चार साथी साहब (25), नसीम (23), राजू (25) और सलीम (26) के साथ सोमवार की सुबह गंगा के बजहां घाट पर स्नान कर रहे थे। उनमें तैर कर गंगा पार करने की होड़ लग गई और वे पड़री के रामनगर कनौरा के बीच कुंडापूरवा घाट  की ओर बढ़ने लगे। वे  कुंडापुरवा घाट के सामने पहुंचे कि भवर में फंस गए और डूबने लगे। शोर सुन कर घाट पर स्नान कर रहा बच्चा निषाद अपने साथियों के साथ तैरकर वहां पहुंचे और साहब, नसीम, राजू तथा सलीम को बाहर निकाल लाए। किंतु कलाम को बचाया नहीं जा सका। युवक के गंगा में डूबने की खबर लगते ही दोनों घाटों के गांवों में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में लाग घाट पर इकटठा हो गए।

खबर लगते ही सौ नंबर के प्रभारी एजाज खान, कछवां थाना प्रभारी जग्ननाथ यादव व पड़री थाना प्रभारी यूपी सिंह फोर्स के साथ दोनों ओर से घटना स्थल पर पहुंचे। गोताखारों की मदद से डूबे युवक  की खोजबीन कराना शुरू करा दिया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर लगभग दो बजे शव को पानी से बाहर निकाला  गया, जिसे कछवां पुलिस ने  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें