फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमांडो ट्रेनिंग ले रहे दो जवानों की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों जिला अस्पताल में भर्ती, गोंडा व वाराणसी पीएसी में है तैनाती
विज्ञापन

सीतापुर। जिले की एटीसी में कमांडो ट्रेनिंग लेने आए दो जवानों की शनिवार की सुबह हालत बिगड़ गई। दोनों जवानों को उल्टियां होने लगी। इससे दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये जवान गोंडा व वाराणसी पीएसी के हैं। डॉक्टरों ने बताया कि अधिक गर्मी की वजह से इन दोनों जवानों की हालत बिगड़ी है।

गाजीपुर के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गांव दौसपुर निवासी रत्नेश यादव (24) 36 वीं वाहिनी पीएसी बनारस व देवरिया जिले के बरहास थाना क्षेत्र के ग्राम गडौना निवासी शशिकांत यादव (35) 30 वीं वाहिनी गोंडा में सिपाही हैं। दोनों जवान कमांडो ट्रेनिंग के लिए इन दिनों सीतापुर की एटीसी में आए हुए हैं।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह फायरिंग बट पर फायरिंग की ट्रेनिंग दी जा रही थी। इसी बीच अचानक दोनों को उल्टियां होने लगी। हालत बिगड़ने पर दोनों जवानों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने दोनों का चेकअप करने के बाद भर्ती कर लिया है।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताया कि अधिक गर्मी की वजह से दोनों की तबीयत बिगड़ी है। इस मामले में आरआई उदय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि जवानों को उल्टियां होने लगी थीं, जिस कारण उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। वहां पर डॉक्टरों ने दोनों को भर्ती कर लिया है। इलाज से दोनों की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें