खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा थाना परिसर में विगत कई वर्ष से पड़ी लकड़ियों में आग लग गई। फायर कर्मियों ने घंटों अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। विगत कई साल से खेकड़ा थाना परिसर में पुलिस द्वारा बरामद लकड़ियों का ढेर लगा हुआ है। शनिवार की दोपहर थाना परिसर में पड़ी लकड़ियों के ढेर मेें आग लग गई, आग ने कुछ ही देर में उग्र रूप धारण कर लिया। आग लगी देख वहां मौजूद फायर कर्मी अमरजीत सोम, बिटू, विशाल, मोहित आदि तुरंत पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। फायर कर्मियों ने घंटों तक अथक प्रयास कर आग पर किसी तरह काबू पाया। ब्यूरो