मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बेखौफ चोरों ने एक घर में नकब लगाकर हजारों का माल पार कर दिया। सुबह गांव के बाहर बाग में खाली बक्सा पड़ा मिला। जबकि नगदी सहित जेवर बक्से से गायब थे। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भटपुर निवासी नेकराम विगत मंगलवार की रात अपने परिवार के साथ घर के बाहर लेटा हुआ था। इसी बीच चोर घर के पीछे की दीवार में नकब लगाकर अंदर घुस गए और बक्सा सहित अन्य सामान उठा ले गए। सुबह गांव के बाहर बाग के पास खाली बक्सा पड़ा मिला।
नेकराम के अनुसार, बक्से में पांच हजार रुपये की नगदी, सोने की एक अंगूठी, कान की टॉप्स, दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी बाला, कपडे़, तीन क्विंटल गेहूं चोरी हुआ है। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में आए दिन नकब लगने की घटनाएं हो रही है। पुलिस ने अभी तक रात में गश्त शुरु नहीं की है। कोतवाली प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि सूचना मिली है, लेकिन अभी तक तहरीर नही दी गई है।