फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा दो किलो अफीम के संग 25 हजार का ईनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच व मिश्रिख पुलिस दबोचा, मूलरूप से पंजाब का रहने वाला है आरोपी
विज्ञापन

सीतापुर/मिश्रिख। कोतवाली क्षेत्र में लूट के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को शुक्रवार को पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है। उसके पास से सवा दो किलो अफीम बरामद की गई है। गिरफ्तारी के दौरान वह लग्जरी कार से सफर कर रहा था। इसी बीच क्राइम ब्रांच व मिश्रिख कोतवाली पुलिस ने उसे दबोच लिया।

एसपी आनंद कुलकर्णी ने पत्रकारों को बताया कि मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच व मिश्रिख कोतवाली पुलिस को एक बदमाश को दबोचने के निर्देश दिए गए थे। इस पर क्राइम ब्रांच के प्रभारी हरमीत सिंह व मिश्रिख प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने पुलिस टीमों के साथ नैमिषारण्य कल्ली मार्ग पर मड़ारी मोड़ के निकट नाकेबंदी की।
विज्ञापन


पुलिस ने वहां पर लग्जरी कार से जा रहे करनवीर सिंह उर्फ करन सिंह को दबोच लिया। एसपी ने बताया कि करनवीर मूलरूप से पंजाब के पटियाला जिले के समाना थाना क्षेत्र के ग्राम अरई का निवासी है। जिसका हाल पता हरदोई जिले के बेनीगंज थाना क्षेत्र का ग्राम इटहिया पुरवा अमरगंज है।

उसके करीब सवा दो किलो अफीम बरामद की गई है। यह अफीम उसने तरल पदार्थ में बना रखी थी, जिसको एक बोतल में भरकर ले जाया जा रहा था। एसपी ने बताया कि करनवीर शातिर अपराधी है। गत 6 अगस्त 2016 को उसने अपने साथी सोनू सिंह के साथ मिलकर मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में एक महिला से चेन लूटी थी।

उस वारदात के बाद से वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित है। एसपी ने बताया कि जो अफीम बरामद हुई है, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उसकी कीमत 30 लाख रुपये के करीब है। उसके पास बरामद कार को सीज कर दिया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल कटियार, सिपाही शिवम, नवाब, उमेश मिश्रा, अभिषेक कुमार, रवि वर्मा, राहुल सिंह व यादवेंद्र सिंह शामिल हैं। इस मौके पर एएसपी महेंद्र प्रताप सिंह चौहान मौजूद थे।

10 हजार की इनामी भी दबोचा
बिसवां कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की रात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कम्हरिया खुनखुन तिराहे के निकट छापेमारी की। यहां पर पुलिस ने बगहाढाक निवासी सुनील पासी को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि सुनील पासी शातिर अपराधी है। उसके ऊपर बिसवां समेत लहरपुर कोतवाली में करीब छह आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में बिसवां कोतवाल संजय पांडेय, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सरोज,सतीश चंद्र यादव, निर्मल कुमार, सिपाही पवन पटेल, दशरथ यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें