रेल ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव
सीतापुर। खैराबाद थाना क्षेत्र में रेल ट्रैक पर एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। क्षेत्र के लोग हत्या के बाद शव रेल ट्रैक पर फेेंके जाने का संदेह जता रहे हैं।
जबकि पुलिस का कहना है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। पुलिस शिनाख्त की कार्रवाई में जुटी हुई है।
खैराबाद के ग्राम मलुही सरांय के कुछ ग्रामीण रविवार सुबह जब गांव के निकट से होकर गुजरी रेल लाइन की तरफ टहलने निकले।
तभी उन्होंने रेल ट्रैक पर एक शव पड़ा देखा। खबर मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मरने वाला व्यक्ति आसपास क्षेत्र का निवासी नहीं है।
यही वजह है कि उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। क्षेत्र के नागरिकों ने संदेह जताया है कि हत्या करने के बाद शव रेल ट्रैक पर फेंका गया है। ताकि लोग इस मामले को रेल हादसा मानें।
ग्रामीणों का तर्क था कि यदि अधेड़ ट्रेन से गिरा होता, तो उसके शरीर पर पूरे कपड़े होते। अब मौसम सर्द हो गया है, वजह से कोई केवल पेंट पहनकर सफर नहीं करेगा।
इधर, खैराबाद थानाध्यक्ष सचिन सिंह ने बताया कि अधेड़ की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होना प्रतीत हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है,