फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब बनाती पकड़ी गई तीन महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
एक भट्टी, उपकरण व 60 लीटर शराब बरामद
विज्ञापन

सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में कच्ची शराब का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। इस अवैध धंधे में महिलाएं तक शामिल हैं। पुलिस की छापेमारी, बरामदगी व गिरफ्तारी से यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक शराब भट्ठी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 60 लीटर कच्ची शराब के साथ इसे बनाने वाले उपकरण जब्त कर तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है।

पकड़ी गई महिलाओं के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। शनिवार को क्षेत्र के मनिकापुर गांव में आम के एक बाग में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस टीम ने बाग में छापा मारकर शराब भट्ठी का भंडाफोड़ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक आमोद रंजन चौधरी ने बताया कि मौके से 60 लीटर कच्ची शराब, उसे बनाने वाले उपकरण व भट्ठी बरामद करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई महिलाओं को आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें