फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत
विज्ञापन


सीतापुर। थानगांव में संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से एक विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता के पति ने अपने ही भाइयों पर पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विवाहिता ने प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है। पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है।

थानगांव के ग्राम लोनियनपुरवा नसीरपुर देवरिया निवासी देशराज की पत्नी राजकुमारी (45) संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया।

इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के सदस्य उसे लेकर महमूदाबाद सीएचसी भागे। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बताते हैं कि इन दिनों देशराज मजदूरी करने लखनऊ गया था। घटना के संबंध में पति देशराज ने अपने ही भाइयों हीरालाल, राजेश व गोपाल पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

आरोप है कि देशराज के भाई मामूली बातों को लेकर बेवजह ही राजकुमारी को बुरा भला कहा करते थे। एक सप्ताह पहले तो भाइयों ने देशराज की पत्नी को घर के बंटवारे में लगी टटिया को लेकर राजकुमारी की पिटाई भी की।
विज्ञापन


देशराज ने इस संबंध में अपने भाई हीरालाल, राजेश व गोपाल के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि तीनों ने राजकुमारी को इस कदर प्रताड़ित किया, कि राजकुमारी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें