फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटा, किसान की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा
विज्ञापन

नेरी (सीतापुर)। महोली कोतवाली क्षेत्र में रविवार की देर रात एक ट्रैक्टर पलट गया। इससे ट्रैक्टर चला रहा किसान ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन आननफानन घायल को महोली सीएचसी ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वह खेत जोताई करने के लिए ट्रैक्टर से निकला था। उसी समय हादसे का शिकार हो गया।

महोली के ग्राम प्यारेपुर निवासी अवधेश (34) किसान था। रविवार रात वह ट्रैक्टर से खेत जोतने के लिए घर से निकला था। ट्रैक्टर महोली के ग्राम नेरी के निकट पहुंचा था, इसी बीच वह अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे अवधेश ट्रैक्टर के नीचे दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय नागरिकों ने आननफानन वाहन सीधा करके दबे हुए किसान को बाहर निकाला। लेकिन तब तक अवधेश गंभीर रूप से घायल हो चुका था। परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी महोली भागे मगर रास्ते में घायल ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें