फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पर्चियां बनाने वाले तीन जालसाजों पर मिल प्रबंधन ने दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी पर्चियां बनाने वाले तीन जालसाजों पर केस
विज्ञापन


सीतापुर। फर्जी पर्चियां बनाकर गन्ना तौल कराने वाले तीन जालसाजों के खिलाफ डालमिया चीनी मिल प्रबंधन ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।

एक ही पर्ची पर दो बार गन्ना तौल कराए जाने से मिल प्रबंधन ने इस फर्जीवाड़े को पकड़ा। जिसके बाद रामकोट पुलिस को तहरीर दी।

मिल प्रबंधन की तहरीर पर रामकोट पुलिस ने आदर्श कुमार निवासी मोहल्ला माखूपुर खैराबाद, सुनील वर्मा निवासी ग्राम चांदपुर थाना तालगांव और अंकित त्रिपाठी निवासी मोहल्ला माखूपुर खैराबाद के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

वहीं जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार ने डालमिया चीनी मिल जवाहरपुर में फर्जी पर्ची बनाए जाने का प्रकरण प्रकाश में आने पर गन्ना कृषकों से अपने वैध सप्लाई टिकट पर एक बार ही निर्धारित वजन के अनुसार गन्ना आपूर्ति करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीओ ने बताया कि एक सप्लाई टिकट पर एक से अधिक बार तौल नहीं होती है। यदि संभव हो तो चीनी मिल से जारी एसएमएस अथवा चीनी मिल की वेबसाइट पर अपने सट्टे में जारी पर्चियों के क्रमांक नंबर से प्राप्त सप्लाई टिकट नंबर का मिलान कर लें ताकि किसी प्रकार की भ्रांति न रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें