फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस चालक की गला रेतकर हत्या, शव पुलिया के नीचे फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रूरता : हत्यारों ने पैरों के दसों नाखून भी उखाड़े
विज्ञापन

सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बस चालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने क्रूरता की हद पार करते हुए चालक के पैरों के दसों नाखून भी उखाड़ डाले। बाद में शव को एक पुलिया के नीचे फेंक कर भाग गए। बस चालक बारात की बुकिंग लेकर गया था।

जिसके बाद वह रात के वक्त लापता हो गया। तलाश करने पर शनिवार की सुबह उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बहलोलपुर निवासी नुरुल हसन (38) बस चालक था।
विज्ञापन


वह मोहल्ले के ही मास्टर वशीर अहमद की बस को चलाता था। गत शुक्रवार को तंबौर थाना क्षेत्र के ग्राम उचाका पुरवा निवासी अच्छेलाल की बारात बिसवां के माढनमऊ निवासी ईश्वरदीन के घर जानी थी। अच्छेलाल ने वशीर की बस बुक करा रखी थी।

इस वजह से नुरुल बस से बारात लेकर बिसवां के माढनमऊ गया था। बताते हैं कि देर रात नुरुल ने यह कहते हुए दहेज में मिली बाइक को ले लिया कि उसके बच्चे की तबीयत खराब है, घर से कॉल आई है, दवा लेने जाना है। इसके बाद नुरुल बाइक लेकर चला गया।

वह माढनमऊ गांव से निकला तो लौटकर आया ही नहीं। इधर बारात वापसी का समय होने पर बाराती चालक को तलाशने लगे। इसी बीच सकरन थाना क्षेत्र के ग्राम टेड़वा के निकट एक पुलिया के करीब उन्होंने बाइक को लावारिस हालत में पड़ी देखी। करीब पहुंचे तो उन्हें पुलिया के नीचे नुरुल का शव पड़ा मिला।

उसका गला कटा हुआ था। वहीं पैरों के दसों नाखून उखड़े हुए थे। माना जा रहा है कि जब नुरुल माढनमऊ गांव से बाइक लेकर निकला। तभी रास्ते में पुलिया के निकट खड़े अज्ञात हत्यारों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और नाखून उखाड़ डाले। जिसके बाद शव को पुलिया के नीचे फेंककर भाग गए।
विज्ञापन


खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नुरुल के भतीजे हबीब ने थाने में तहरीर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष रामनरेश यादव ने बताया कि अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के हर पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें