फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोपी मां बेटे जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज , अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना देहली गेट इलाके के मामूदनगर में हुए गुलजार हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी मां और उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।

शनिवार को हत्याकांड के संबंध में पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर सीओ प्रथम विशाल पांडेय, एसएचओ सुनील कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहां गुलजार पुत्र शहजाद घायल पड़ा था उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेडिकल रेेफर किया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने घटना स्थल से खून से सने साक्ष्यों को इकट्ठा किया। पूछताछ की गई तो हत्या के शक की सूई बिल्किस व उसके परिजनों के इर्द गिर्द घूमी। मृतक के भाई सलमान पुत्र शहजाद ने सलीम पुत्र मुस्ताक और उसकी मां बिल्किस पत्नी मुस्ताक निवासी मामूदनगर थाना देहली गेट अलीगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। दोनों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों ने घटना को अंजाम देना कबूल किया। साथ ही बताया कि हत्या में प्रयुक्त छुरा हमने छत पर पड़ी कबाड़ मे छिपा दिया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर दिया। एसएसपी ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


खुलासा करने वाली टीम में थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह के अलावा उप निरीक्षक मुकेंद्र कुमार, सब इंस्पेक्टर नीतू वर्मा, संजीत कुमार, महेंद्र सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें