फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से छेड़छाड़ करने के विरोध पर महिला को भाला घोंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

खैराबाद (सीतापुर)। अपनी बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने भाले से महिला पर हमला बोल दिया। भाला लगने से महिला घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर बीचबचाव करने पहुंची उसकी बेटी भी हमले में घायल हो गई। हमलावर पर युवती के कपड़े फाड़ने का भी आरोप है।

वारदात की सूचना यूपी-100 को दी गई। पुलिस ने गांव पहुंचकर आरोपी को भाला समेत गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थानाक्षेत्र के गांव की रहने वाली एक महिला गुरुवार की सुबह घर के बाहर अपने जानवरों को चारा डाल रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच वहां आरोपी खेलावन आ धमका। इससे पहले महिला कुछ समझ पाती खेलावन ने भाले से उस पर हमला कर दिया। भाला लगने से महिला घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर उसकी बेटी घर से बाहर आई और बीचबचाव करने लगी। इससे युवती भी भाला लगने से घायल हो गई।

महिला ने 100 नंबर डायल कर घटना की सूचना दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर आरोपी को भाला समेत गिरफ्तार कर लिया। घायलों का सीएचसी में इलाज कराया गया। महिला के मुताबिक, आरोपी आए दिन उसकी बेटी से छेड़छाड़ किया करता था।
विज्ञापन


इसकी शिकायत उसके घरवालों से की गई थी। इससे गुस्साए आरोपी ने जानलेवा हमला किया है। थाना प्रभारी सचिन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें