फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की दुकानों पर छापेमारी, नौ दुकानें निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
66 स्थानों पर पांच टीमों ने की जांच, उर्वरकों के 25 नमूने भरे
विज्ञापन

सीतापुर। डीएम के आदेश पर जिले में पांच टीमों ने खाद की दुकानों व गोदामों पर छापेमारी की। इस दौरान संदिग्ध खाद के 25 नमूने लिए गए। अनियमितता पाए जाने पर नौ दुकानों को निलंबित किया। तहसीलों क्षेत्रों में संबंधित मजिस्ट्रेट के साथ पांच टीमों का गठन किया गया।

इन टीमों ने रासायनिक खादों के निजी और सहकारी प्रतिष्ठानों पर दस्तावेजों का मिलान स्टॉक के अनुसार किया। गुणवत्ता परीक्षण के लिए खादों के नमूने लिए गए। इस दौरान 66 दुकानों, प्रतिष्ठानों, कम्पनी के बफर गोदाम पर छापे डाले गए। जिसमें से संदिग्ध खादों के 25 नमूने लिए गए। नौ दुकानों को निलंबित किया गया।
विज्ञापन


निर्देश दिए गए कि अधिक मूल्य पर खाद की बिक्री न की जाए। यदि मिलावटी और नकली खाद बेचने का मामला संज्ञान में आया तथा पीओएस मशीन का संचालन न किया गया तो संबंधित के विरुद्ध एफआईआर कराई जाएगी। जांच टीम में जिला कृषि अधिकारी, कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, कृषि प्रसार अधिकारी सहित अन्य अफसरों ने जांच की।
विज्ञापन


इन दुकानों पर हुई कार्रवाई
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि मेसर्स ग्रीन डे फार्मर सेल्यूसन, रानू खाद भंडार रामपुर मथुरा रोड, सिंह फर्टिलाइजर्स कांसा मोड़, विनीत खाद भंडार कांसा रोड महमूदाबाद, सिंह खाद भंडार इमलिया सुल्तानपुर, निरंकार खाद भंडार हैदरपुर, किसान एग्रो सेवा केन्द्र मिस्टरगंज बिसवां, श्री साईं निर्मल ट्रेडिंग कम्पनी देवकलिया और अमृता सिंह फर्टीलाइजर्स एंड पेस्टीसाइड कांतापुरवा को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें