फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, चार लोग घायल

विज्ञापन
- फोटो : graphic
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट के समीप नालियां के पास चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे के किनारे खड़े ट्रक से कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। इससे कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। सड़क हादसे में कार चालक, दंपति और उनका उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं। इसकी पुष्टि एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने की है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह कार नंबर सीएच 04 सी 0830 कीरतपुर से बिलासपुर की ओर आ रही थी। स्वारघाट के समीप नालियां नामक स्थान पर चालक सुखवीर सिंह ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे खड़े ट्रक नंबर एचपी.69ए 3427 से टकरा गई। कार में सवार ओम चंद (38), उसकी पत्नी किरण कुमारी (37) और बेटा अनिकेत (12) निवासी गांव कुठेड़ा तहसील सरकाघाट जिला मंडी और चालक सुखवीर सिंह सेक्टर 56 चंडीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वारघाट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार देने के बाद घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

डीएसपी अनिल शर्मा ने बताया कि सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार की टक्कर हुूई है। कार चालक चंडीगढ़ निवासी सुखवीर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 व 337 के तहत स्वारघाट पुलिस थाने में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें