फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की चार घटनाओं का खुलासा, गैंगलीडर समेत पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-12 सीतापुर में पुलिस ऑफिस में वारदात का खुलासा करते अपर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। महमूूदाबाद पुलिस को क्राइम ब्रांच और सर्विलासं की मदद से बड़ी कामयाबी मिली है। इलाके में लगातार हो रही लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने में जुटी पुलिस ने गैंग का भंडाफोड़ करते हुए लीडर समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने पूछताछ में प्रधान, व्यापारी, डिस्ट्र्रीब्यूटर, मछली कारोबारी समेत लोगों से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देना कुुबूल किया है। पुलिस ने मामले में केस दर्जकर बदमाशों को जेल भेजने की कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि महमूदाबाद में हाल में हुई घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमों को लगाया गया था। एसपी आरपी सिंह ने एएसपी एनपी सिंह के सुपरवीजन में पुलिस की तीन टीमों को लगाकर घटनाओं के खुलासे के निर्देश दिए थे। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि खुलासे में जुटी पुलिस कड़ियों को जोड़ते हुए आगे बढ़ी और बदमाशों तक पहुंच गई।
पुलिस टीम ने महमूदाबाद के नूरपुर पुल के पास दबिश देकर महमूदाबाद के बेहटा छावनी निवासी नरेंद्र कुमार, थानगांव के खरेहटी ग्वारी निवासी ओमप्रकाश हालपता बीबीपुर महमूदाबाद, बघाइन निवासी अभिप्रीत सिंह वर्मा, महमूदाबाद के रहिलामऊ निवासी मो. शादाब, बाराबंकी के थाना बड्डूपुर इलाके के जगदीशपुर निवासी हिमांशू रावत को गिरफ्तार किया गया। एएसपी ने बताया कि पांचों ने पूछताछ में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देना कुबूल किया है। बताया कि बम मारकर पिकअप चालक, मछली व्यापारी, प्रधान और डिस्ट्रीब्यूटर से लूट की थी। चारों घटनाओं को करना कुबूल किया है। बदमाशों के कब्जे से लूटी गई नकदी में से 25 हजार 820 रुपये, पायल, वारदात में इस्तेमाल तीन बाइकें, तीन असलहा, तीन कारतूस बरामद हुई हैं। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों पर केस दर्जकर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। गैंग का लीडर ओमप्रकाश है।
विज्ञापन

गैंग के छह और बदमाशों की तलाश जारी
एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि गैंग का भंडाफोड़ होने के बाद सामने आया है कि गिरोह में कुल 11 बदमाश शामिल हैं। पांच गिरफ्तार हुए हैं। बाकी छह फरार हैं। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही वह भी गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें