फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खुलने पर संकट पर परीक्षा तैयारी का है भरपूर समय

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कोरोना की तीसरी लहर के कारण जिले में तेजी से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में फिर से स्कूल खुलने पर संकट उत्पन्न हो गया है। भले ही 16 जनवरी तक स्कूल बंद हों लेकिन, जिस तेजी से संक्रमण फैल रहा है। उससे इस माह स्कूल खुलने की कम ही उम्मीद दिख रही है।
विज्ञापन

ऐसे में बोर्ड परीक्षार्थी काफी चितिंत हैं। वहीं चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने के बाद अब 10 मार्च के बाद ही परीक्षा कराई जाएगी। ऐसे में विद्यार्थियों को अपनी तैयारी के लिए भरपूर समय मिलेगा। कोरोना की दूसरी लहर के कारण पिछले बरस यूपी बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। विद्यार्थियों को उनके पिछले प्रदर्शन के आधार पर उनको उत्तीर्ण कर दिया गया था।
इस बार फिर कुछ ऐसे ही हालात उत्पन्न हो रहे है। जनवरी माह में तीसरी लहर आ गई है। जिले में रोजाना 50 से अधिक केस आ रहे हैं। 250 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। ऑनलाइन तरीके से विद्यार्थी अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। लेकिन वह पिछली बार की तरह इस बार भी परीक्षा को लेकर चिंतित हैं। कहीं फिर कोविड के कारण परीक्षा न स्थगित कर दी जाए। फरवरी माह में प्रस्तावित परीक्षा अब मार्च माह में ही शुरू हो सकेंगी। 10 मार्च को मतगणना होगी उसके बाद ही परीक्षा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें