फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से आएंगे अच्छे दिन पर कारोबार पर कोरोना का साया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मकर संक्रांति (15 जनवरी) के बाद अच्छे दिन आ जाएंगे। खरमास खत्म हो जाएगा और सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे। इसी के साथ मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी, लेकिन इन अच्छे दिनों पर कोरोना का साया पड़ने की संभावना है। व्यापारियों को इन दिनों में अच्छे कारोबार की उम्मीद थी, लेकिन उनकी उम्मीदों पर कोरोना ने पानी फेर दिया है।
विज्ञापन

अधिकतर लोग अपनी बुकिंग कैंसिल करा रहे हैं। वह मई-जून के लिए बुकिंग करवा रहे हैं। इससे कारोबारियों में निराशा है। दिसंबर माह में खरमास शुरू हो गया था। इसके बाद शादी-विवाह बंद हो गई थी। अब मकर संक्रांति के बाद अच्छे दिन आ रहे हैं। अब 22 फरवरी को गुरु अस्त होगा। इस बीच अच्छे दिन चलते रहेंगे। मांगलिक कार्यक्रम होते रहेंगे।
इससे व्यापारियों को इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद थी। लेकिन कोरोना की तीसरी लहर ने इस पर पानी फेर दिया है। रोजाना आ रहे नए-नए केसों ने लोगों की धडक़नें बढ़ा दी हैं। अब वह अपनी बुकिंग कैंसिल करा रहे हैं। इससे व्यापारियों में निराशा है।
विज्ञापन

कपड़ा, सर्राफा, फूल, बैंड बाजा, वाहन बाजार समेत सभी क्षेत्रों में ेकोई उत्साह नहीं नजर आ रहा है। अब लोग जनवरी व फरवरी माह की बुकिंग कैंसिल कराकर मई व जून माह में कार्यक्रम करना चाहत हैं। वह भी इस शर्त के साथ बुकिंग करा रहे है। अगर जनवरी जैसे हालात उस समय भी पैदा हुए तो आयोजन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें