फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की परखी सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस को लेकर रोडवेज बस स्टॉप पर संदिग्ध चीजों को जांच करते कोतवाल टीपी सिंह व अन्य पु? - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कोतवाली पुलिस ने चार घंटे तक शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था परखी। शहर की सड़कों पर पैदल मार्च करने के बाद रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर चेकिंग की गई। संदिग्ध दिखे लोगों से पूछताछ कर बैगों की तलाशी ली गई। होटल भी खंगाले गए। पुलिस की यह कार्रवाई देर रात तक चली।
विज्ञापन

शनिवार को एसपी आरपी सिंह के आदेश पर शहर कोतवाल टीपी सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में शाम पांच बजे से लेकर रात नौ बजे तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि सबसे पहले रोडवेज बस स्टॉप पर पहुंचकर जांच की गई। चेकिंग के दौरान संदिग्धों की तलाशी ली गई। सब कुछ ठीक मिलने पर हिदायत देकर उन्हें छोड़ा गया।
यहां पर जांच करने के बाद कोतवाल टीम के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, जहां पर चेकिंग करने के बाद वह लालबाग से घंटाघर तक पैदल मार्च किया। घंटाघर पर चेकिंग करने के बाद कोतवाल टीपी सिंह दोबारा बस स्टॉप पर पहुंचे, जहां पर फिर से जांच की। इसके बाद आसपास के कई होटलों को खंगाला।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान सीओ सिटी पीयूष सिंह, एलआईयू की टीम और सभी चौकी इंचार्ज शामिल रहे।
कप्तान भी उतरे सड़क पर
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कप्तान आरपी सिंह भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सड़क पर उतरे। वह भारी पुलिस फोर्स के साथ पहले सिधौली और फिर बिसवां पहुंचे, जहां खुद सड़क पर खड़े होकर काफी देर तक चेकिंग कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें