फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2022 को लेकर बैठक हुई। डीएम ने अफसरों को नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह नौ से दोपहार 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर दो से पांच बजे तक चलेगी। जनपद में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इसमें 5376 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा सकुशल संपन्न करने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेेटिक मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।
नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए सचल दलों की व्यवस्था की गई है। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ. राजीव दीक्षित ने प्रत्येक केंद्र पर पुलिस व्यवस्था एवं सुरक्षा से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तृत जानकारी दी। जनपद समन्वयक डॉ. राजीव द्विवेदी ने नियुक्ति कर्मियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों के दायित्वों से अवगत कराया। डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्र से 500 मीटर की दूरी तक सभी फोटोस्टेट, साइबर कैफे आदि की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों के लिए पीने के लिए स्वच्छ पेयजल, सफाई, बिजली आदि की व्यवस्था एक दिन पहले ही केंद्र व्यवस्थापक कर लें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी व्यवस्था के साथ ही समस्त संलग्न कर्मचारियों का पहचान पत्र जारी करते हुए इसकी सूचना जनपद के समन्वयक के पास उपलब्ध करा दी जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, उप नोडल अधिकारी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक व केन्द्र प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें