फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम खाली, रुपये के लिए भटकते रहे लोग

विज्ञापन
आंख अस्पताल मार्ग पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम तकनीकी दिक्कतों के चलते बंद पड़ा। -संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। होली के बाद रविवार को लोगों को कैश निकालने के लिए काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। शहर के अधिकतर एटीएम कैशलेस हो गए। इससे खाताधारक आते वह कैश निकालने की पूरी प्रक्रिया करते, उसके बाद नो कैश होने की जानकारी मिलती। इससे वह एक एटीएम से दूसरे एटीएम की ओर भागदौड़ करते रहे।
विज्ञापन

होली के चलते कई दिनों से छुट्टी चल रही है। इससे एटीएम में भरा कैश समाप्त हो गया है। होली पर लोगों ने जमकर कैश की निकासी की थी। रविवार को अवकाश होने के चलते बैंकें बंद थी तो लोगों को कैश मिलने का एकमात्र विकल्प एटीएम ही था। शहर में 30 से अधिक एटीएम लगे हुए है। इससे खाताधारक इन एटीएमों की तरफ पहुंचे। कोई सुबह जल्दी पहुंचा तो कोई दोपहर में कैश के लिए गया।
इन एटीएम ने खाताधारकों को दगा दे दिया। अधिकतर एटीएम कैशलेस रहे, जिन एटीएम में थोड़ा बहुत कैश था, वह शाम तक निकल गया। इससे खाताधारक चुंगी चौकी, आंख अस्पताल मार्ग, पीएससी, पुलिस लाइन, पुराना सीतापुर सहित तमाम जगहों पर लगे एटीएमों की ओर रुख करते रहे लेकिन कहीं पर भी कैश नहीं मिल सका। इससे खाताधारकों ने ऑनलाइन या किसी तरह अपना कामकाज निपटाया।
विज्ञापन

इंडियन बैंक का एटीएम खाली
इंडियन बैंक के मंडलीय कार्यालय के पास एटीएम लगा हुआ है। यह एटीएम रविवार को कैशलेस रहा। इससे तमाम खाताधारक आए, वह बिना कैश लिए ही वापस लौट गए। इससे इन खाताधारकों को बिना कैश के काफी दिक्कतें उठानी पड़ी।
एक्सिस बैंक का एटीएम भी कैशलेस
आंख अस्पताल मार्ग पर एक्सिस बैंक का एटीएम लगा हुआ है। रविवार को यह भी खाली रहा। लोग कैश निकालने पहुंचे। उन्होंने पहले अपना कार्ड लगाया। प्रक्रिया पूरी करने के बाद एटीएम ने कैश न होने का डिस्प्ले कर दिया।
कैश के लिए भटकते रहे लोग
बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम आंख अस्पताल मार्ग पर लगा हुआ है। सुबह करीब 11 बजे यहां पर भीड़ दिखाई दी। होली के चलते बैंक बंदी व एटीएम खाली होने की वजह से लोग परेशान रहे। वह कैश के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम की ओर भागदौड़ करते रहे।
कस्बों में लगे एटीएम भी खाली
एटीएम में कैश न होने की समस्या केवल शहर ही नहीं बल्कि पूरे जिले में बनी रही। तहसील व कस्बों में लगे एटीएम भी खाली रहे। इन जगहों पर लगे अधिकतर एटीएम तो बैंक परिसर के अंदर लगे हुए है। जब बैंक बंद रहे तो एटीएम भी बंद रहे। कुछ जगहों पर चौराहों पर एटीएम लगे हुए है। ग्रामीणों ने बताया कि इन एटीएम में शनिवार से ही कैश नहीं था। कई गांवों के लोग कैश निकालने के लिए शहर दौड़कर आए लेकिन उनको मायूसी ही हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें