फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली पुलिस ने अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। छापे में मौके से दो आरोपी और चार असलहे बरामद हुए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बिसवां राजीव सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने इलाके के चंदनपुर गांव के पास नहर पटरी कोटरा मार्ग से जंगल में छापेमारी की, जहां से सकरन इलाके के लालबहादुरवा गांव निवासी प्रकाश, दुधियापुर गांव के निवासी वसीम को गिरफ्तार किया गया।
मौके से दो निर्मित और दो अर्ध निर्मित असलहे बरामद हुए हैं। असलहा बनाने के उपकरण भी मिले हैं। मामले में दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें