फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम पर अभद्र टिप्पणी करने पर आरोपी को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री को लेकर अभद्र टिप्पणी की। टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

लहरपुर इलाके के बेनी सरांय निवासी शिव शंकर वर्मा ने तहरीर देकर बताया कि 23 फरवरी को विधानसभा चुनाव में वह पोलिंग एजेंट का कार्य कर रहा था। एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बेनीसराय निवासी पप्पू ने प्रधानमंत्री के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इंस्पेक्टर लहरपुर मनीष कुमार सिंह ने बताया कि पप्पू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें