फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

176 स्वास्थ्य उप केंद्रों की मिली सौगात

विज्ञापन
सीएमओं कार्यालय में नए उपकेंद्रों का लोकार्पण करती सीएमओ मधु गैरोला। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में नए 176 स्वास्थ्य उप केंद्रों की सौगात रविवार को मिली। लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन इन केंद्रों का उद्घाटन किया। इससे जिले में ग्रामीण स्तर पर अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी।
विज्ञापन

लखनऊ से सीएम के उद्घाटन के बाद सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने अपने कार्यालय में एक शिलालेख का अनावरण कर इन उपकेंद्रों का औपचारिक शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएमओ ने कहा कि इन स्वास्थ्य उपकेंद्रों से क्षेत्रीय ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पाने में आसानी होगी। मरीजों को दूरस्थ अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने होंगे। जिससे उनके समय और धन दोनों की बचत होगी।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्य उपकेंद्र के संचालन के लिए वहां पर एक एएनएम की तैनाती की गई है। उपकेंद्रों पर गर्भवती की जांच, शिशुओं के टीकाकरण, प्रसव, परिवार नियोजन संबंधी सुविधाएं दी जाएंगी। इन नए उपकेंद्रों के भवनों का निर्माण अभी पूरा नहीं हो सका है। जिससे अभी इनका संचालन किराए के भवनों में किया जा रहा है।
विज्ञापन

भवन निर्माण का काम पूरा होने पर इन्हें नए भवन में संचालित किया जाएगा। शिलालेख अनावरण समारोह में एसीएमओ डॉ. पीके सिंह, डॉ. कमलेश चंद्रा, डॉ. उदय प्रताप, डीसीपीएम रिजवान मलिक, सीता बाजपेयी व मनीष त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
यहां खोले गए उपकेंद्र
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डिस्ट्रिक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर रिजवान मलिक ने बताया कि जिले में 176 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र खोले गए हैं। इनमें रेउसा में सर्वाधिक 22, बिसवां में 19, पिसावां में 13, मछरेहटा और ऐलिया में सात-सात, परसेंडी, रामपुर मथुरा और बेहटा में 12-12, सिधौली और गोंदलामऊ में आठ-आठ, सकरन और हरगांव में 10-10 कसमंडा और खैराबाद में 9-9, लहरपुर में तीन, महमूदाबाद और महोली में दो-दो, मिश्रिख में छह, पहला में पांच उप स्वास्थ्य केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें