फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूची विवादित होने के चलते मायूस लौटे 167 शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बेसिक शिक्षा विभाग में अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत आए 167 शिक्षकों को मायूसी हाथ लगी। जिले में ज्वाइनिंग के कई माह बाद भी उनको विद्यालय आवंटित नहीं हो सका। काउंसिलिंग में वरिष्ठता सूची विवादित होने के चलते इसे स्थगित कर दिया गया। अब शिक्षकों को बुधवार को बुलाया गया है। अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत गैर जनपद से 167 शिक्षक आए थे। इनको जिले में ज्वाइनिंग किए हुए कई माह बीत गए हैं। यह लंबे समय से विद्यालय आवंटन होने की मांग कर रहे थे। तब तक यह बीएसए कार्यालय पर ही हाजिरी लगा रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार को इनको विद्यालय आवंटन होना था। इससे यह समय से बीएसए कार्यालय पहुंचे। विद्यालय के आवंटन की प्रक्रिया ऑनलाइन होनी थी। पहले तो सर्वर डाउन रहा, उसके बाद जारी वरिष्ठता सूची में भिन्नता मिली। इस पर शिक्षक दिनभर विद्यालय आवंटन की राह देखते रहे। शाम के समय सूची विवादित होने के चलते काउंसिलिंग प्रक्रिया बंद कर दी गई। अब फिर से शिक्षकों को बुधवार को बुलाया गया है। बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि सूची में गड़बड़ी के चलते मंगलवार को काउंसिलिंग नहीं हो सकी है, शासन स्तर से कमियां दूर की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें