फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहरपुर में भी हंगामा, धरने पर बैठे कांग्रेसी

विज्ञापन
सीतापुर में नैपालापुर बाईपास के पास लखीमपुर जा रहे कांग्रेस छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष से पु? - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। लखीमपुुर जाने की जिद पर अड़े कांग्रेसियों को पुलिस के रोकने पर मंगलवार को लहरपुर में भी हंगामा हुआ। गुस्साए कार्यकर्ता पुलिस बैरिकेडिंग के पास धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। बैरिकेडिंग और धरने पर बैठने से लंबा जाम लग गया, इसमें फंसकर लोग परेशान होते रहे। स्कूली बच्चों से लेकर एंबुलेंस तक जाम में फंसी रही। करीब तीन घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रॉमा चलता रहा।
विज्ञापन

लखीमपुर जाने से रोकने के लिए लहरपुर पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी। केसरीगंज में पुलिस ने कांग्रेसियों को रोक लिया। कांग्रेसी लखीमपुर जाने पर अड़े थे। काफी मशक्कत के बाद भी पुलिस ने जाने नहीं दिया। इससे नाराज कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के ही पास धरने पर बैठ गए। पुलिस, प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ हंगामा, प्रदर्शन और नारेबाजी दोपहर एक बजे तक चलता रहा।
कई बार कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प हुई। कार्यकर्ता तेज धूप में सड़क पर बैठे रहे। धरने पर बैठने और बैरिकेडिंग की वजह से आवागमन में समस्या हुई। काफी दूर तक लंबा जाम लग गया। जाम में एंबुलेंस से लेकर स्कूली बच्चे भी फंसे। काफी देर तक चले हंगामा के बाद पुलिस ने दो गाड़ियों को लखीमपुर जाने की अनुमति दे दी। धरने पर वसीम अंसारी, महेंद्र दुबे, धर्मेंद्र निषाद, शाहनवाज आलम, शिवाकांत तिवारी, उदित अवस्थी, शंकर लाल गौतम, शहजाद आलम, अरशी रजा, इरफान आदि नेता बैठे रहे।
विज्ञापन

नैपालापुर में भी लगा जाम, रेंगकर निकले वाहन
सीतापुर। बैरिकेडिंग कर कांग्रेसियों को रोकने के दौरान हंगामा होने से नैपालापुर में जाम लग गया। दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिसमें फंसकर वाहनों में सवार लोग गर्मी में परेशान होते रहे। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी, लेकिन रूट डायवर्जन नहीं था, इससे एक ओर से रास्ता बंद था। दोनों ओर से वाहनों के आने-जाने से लंबा जाम लग गया। वाहन रेंगकर निकले। हंगामा शांत होने के बाद पुलिस को जाम खत्म कराने में मशक्कत करनी पड़ी।
रालोद जिलाध्यक्ष भी रोके गए
लखीमपुर जाने के लिए निकले रालोद जिलाध्यक्ष आरपी सिंह चौहान और लखनऊ से पहुंचे कुछ पदाधिकारियों को भी पुलिस ने रोक लिया। उन्हें लखीमपुर जाने नहीं दिया। काफी देर रालोद के जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी रुके, लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें