फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी गेस्ट हाउस में प्रियंका समेत 14 लोग हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पीएसी के गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी सहित 14 लोगों को हिरासत में लिया है। प्रियंका के अलावा जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, उसमें प्रियंका गांधी के पीएस संदीप, पीए राजकुमार, अमेठी एमएलसी दीपक सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस अजय सिंह लल्लू, आराधना मिश्रा, हरियाणा राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, दिल्ली निवासी कांग्रेस नेता नरेंद्र शेखावत, लोमेंद्र, हरीकांत, राजस्थान के धीरज गुर्जर, दिल्ली के अमित आदि लोग हैं।
विज्ञापन

एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि गेस्ट हाउस में प्रियंका समेत 14 लोगों को अभी हिरासत लिया गया है। सुबह पांच बजे इन्हें गेस्ट हाउस में रखा गया था। रात आठ बजे के बाद भी सभी हिरासत में थे।
बिसवां में रोके गए आप सांसद संजय सिंह
लखीमपुर की घटना के बाद मौके के लिए रवाना हुए आप सांसद संजय सिंह को पुलिस ने बिसवां में देर रात रोक लिया। वह बिसवां के एक गेस्ट हाउस में रुके हैं। देर रात पुलिस के रोके जाने के दौरान आप सांसद को कार के पास खड़े एक अधिकारी ने फोन पर बात कराई। बात करने के दौरान उन्होंने कहा कि वह शांतिपूवर्क जा रहे हैं तो आप जाने क्यों नहीं दे रहें।
विज्ञापन

क्या हम लोग किसी को सांत्वना भी देने नहीं जा सकते। किस अधिकार से रोका गया है। करीब एक मिनट से अधिक समय तक बात की। इसके बाद फोन पकड़ा दिया। कार के पास बिसवां कोतवाल राजीव सिंह समेत कुछ और अधिकारी खड़े हुए नजर आए। आप सांसद ने इस पूरी बातचीत का वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर डाला है।
पुलिस से बचकर खीरी पहुंच गए भीम आर्मी चीफ
लखीमपुर जाने के लिए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद भी देर रात सीतापुर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें टोल प्लाजा पर रोक लिया, जहां से उन्हें हिरासत में पुलिस लाइंस लाया गया। कुछ घंटे वहां रुकने के बाद उन्होंने कहा कि वह लखनऊ जाएंगे। पुलिस ने उनकी बात मानकर जाने दिया। बताते हैं कि लखनऊ जाने के बाद वह फिर से पुलिस की नजरों से बचते हुए आखिरकार सोमवार को लखीमपुर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें