फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: मुंबई में युवक की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत

Fri, 01 Oct 2021 04:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।

सार

चिल्हिया निवासी गांव मोनू (19) पुत्र शिवबहादुर एक सप्ताह पहले मुंबई गए थे। वह कंट्रक्सन लाइन में मुंबई के जोगेश्वरी में मजदूरी कर रहे थे। बुधवार को भी वह मजदूरी करने गए थे। दोपहर बाद काम करते समय 10वीं मंजिल से गिर गए, जिससे युवक की मौत हो गई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले के चिल्हिया थाना क्षेत्र के चिल्हिया निवासी युवक की मुंबई के जोगेश्वरी में हो रहे निर्माण कार्य के दौरान बुधवार को 10वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई हैं। घटना की जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह मिलने के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


क्षेत्र के चिल्हिया निवासी गांव मोनू (19) पुत्र शिवबहादुर एक सप्ताह पहले मुंबई गए थे। वह कंट्रक्सन लाइन में मुंबई के जोगेश्वरी में मजदूरी कर रहे थे। बुधवार को भी वह मजदूरी करने गए थे। दोपहर बाद काम करते समय 10वीं मंजिल से गिर गए, जिससे युवक की मौत हो गई हैं। बताया जा रहा है कि सेफ्टी बेल्ट टूट जाने यह घटना हुई है। यह जानकारी परिजनों को बृहस्पतिवार को मिली। उसके बाद परिजनों में चीत्कार मच गया। वहीं, मृतक के बड़े भाई चिनक व  दिलीप शव को लाने के लिए मुंबई रवाना हो गए।

पांच भाइयों में चौथे नंबर का था मोनू
चिल्हिया निवासी शिव बहादुर के पांच लड़के हैं। मोनू चौथे नंबर के थे। चिनक, दिलीप, सोनू कस्बे में पान की दुकान चलाते हैं। मोनू मुंबई में रह दिहाड़ी मजदूरी करने थे। पांचवें नंबर का भाई शक्तिमान अभी पढ़ रहा है। कोरोना काल में मोनू घर चले आए थे। इसी बीच उनकी शादी भी बांसी के पास तय हुई थी। उसके बाद एक सप्ताह पहले ही दिहाड़ी मजदूरी के काम वापस मुंबई गए थे। पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें