फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेनरेटर के करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जेनरेटर के करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र के गोनरा गांव में मांगलिक कार्यक्रम में डीजे लेकर गए युवक की जेनरेटर के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है।
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के होरिलापुर गांव निवासी एक युवक डीजे चलाता था। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह क्षेत्र के ही गोनरा गांव में किसी के यहां मांगलिक कार्यक्रम में डीजे सिस्टम लगाने गया था। उसी दौरान जेनरेटर के तार के संपर्क में आ गया। जब तक लोग जेनरेटर को बंद करते, वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजन युवक को शोहरतगढ़ स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पर ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिवार के लोग शव को घर ले आए, फिर अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध एसओ मिश्रौलिया पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। न ही परिवार की ओर से घटना के बारे में कोई जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें