फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसी रोड तोड़ने से मना करने पर युवक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसी रोड तोड़ने से मना करने पर युवक से मारपीट
विज्ञापन

डुमरियागंज/औराताल। थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव में मंगलवार की शाम निर्माणधीन सीसी रोड तोड़ने से मना करने पर युवक को ईंट व डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने दो आरोपितों पर केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया।
डुमरियागंज थानाक्षेत्र के ग्राम टिकरिया निवासी रोजगार सेवक जुनैद अहमद के भाई जमाल अहमद गांव में निर्माणाधीन सीसी रोड की मंगलवार शाम को देखरेख कर रहे थे। आरोप है कि उसी बीच गांव का उजैर अहमद आ गया और बगल की दीवार को तोड़ने लगा। इस पर जमाल उसे मना किया। आरोप के मुताबिक, उजैर व उसके भाई जुहेर अहमद ने जमाल को पीटने लगे। सीसी रोड का काम कर रहे मजदूरों ने किसी तरह बीच-बचाव कर जमाल को छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जमाल के सिर पर ईंट से हमला कर दोनों आरोपित युवक फरार हो गए। जमाल के सिर में गंभीर चोट लगी है। घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरियागंज में भर्ती कराया गया। तहरीर के आधार पर डुमरियागंज पुलिस ने आरोपित उजैर अहमद और जुहैर अहमद के विरुद्ध मारपीट के मामले में केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। डुमरियागंज एसओ शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। दूसरे को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें